गिद्दी : रेलीगढ़ा एमपीआई में सरहुल पर्व में थिरके लोग
रेलीगढ़ा एमपीआई आदिवासी समाज ने शनिवार की देर शाम एमपीआई में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया।
समारोह में बतौर अतिथि रैविमो केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू, बेदिया विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष शंकर बेदिया व डाड़ी भाग दो जिला परिषद सदस्य लखन लाल महतो मौजूद थे। इस दौरान मौजूद अतिथि व ग्रामीण मांदर की थाप पर खूब थिरके। इसके पूर्व पाहन टुंपू मुंडा, लोला मुंडा, मुंगाडू तिरया, गोपिता पड़या, मुकरू हेम्ब्रम ने एमपीआई मुंडापट्टी स्थित सरना स्थल पर विधि विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही मुर्गा व बकरा-बकरी की बलि भी दी गई। मौके पर अनन्या मुखर्जी, गोपाल बद्धा, संजय हासंदा, समीर मुंडा, अजीत पाड़ेय, सोनू पचरी, विजय हासंदा, सिंगराय मुंडा, अजय हांसदा, पूनम कुमारी, गुमी देवी, सुरजमनी बद्र्धा, कुंती देवी, इंदू देवी, मनोज सोय, डबलू करमाली, कसराय मांझी, रसिक मुंडा आदि मौजूद थे।