गिद्दी राजपूताना परिवार ने किया होली मिलन समारोह
राजपूताना परिवार गिद्दी जोन ने सोमवार को रेलीगढ़ा/ गिद्दी स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मौके पर परिवार के सदस्यों एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। मौके पर राजपूताना परिवार के अध्यक्ष उदय सिंह व सचिव विकास सिंह ने लोगों से कोरोना वायरस के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की है। मौके पर मधुसुदन सिंह, राजबल्लभ सिंह, दिलीप सिंह, रविंद्र सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, धनंजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चंदन सिंह, सुनील सिंह, कुंदन सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे।