बी डिवीजन क्रिकेट का उद्घाटन मैच गोला ने जीता
गिद्दी | गोपी साहू मेमोरियल बी डिवीजन रामगढ़ जिला लिग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन गिद्दी फुटबाॅल मैदान में गुरुवार को हुआ। खेले गए उद्घाटन मैच में राइजिंग क्रिकेट क्लब गोला ने रेेडिशन ब्लू रामगढ़ को 44 रन से हरा दिया। मैच में गोला की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 232 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। अभिजीत उपाध्याय 78 अाैर अंशुमन सिंह ने 36 रन बनाएं। जबकि रामगढ़ के विराट प्रसाद ने 6 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किया। जवाब में रामगढ़ की टीम ने 29 ओवर में 188 रन में ही आॅल आउट हो गई। मैच में रामगढ़ के उत्कर्ष ने 44 रन बनाएं। जबकि गोला के सूरज ने 6 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिया। मैच में अभिजीत उपाध्याय द्वारा 50 गेंद पर 78 रन की बेहतरीन पारी खेलने पर में मेन आॅफ द मैच चुना गया। मैच में करण बेदिया व विक्की दास ने अंपायर की भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को ग्लोबल स्पोर्टिंग प्रोमो व राॅयल क्लब के बीच मैच होगा।