पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना से बचाव को लेकर हाथ धोने की व्यवस्था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़ | नोबल कोरोना वायरस को देखते हुए जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा एक नई पहल की गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में निबंधनार्थी जिला समाहरणालय स्थित निबंधन कार्यालय आते हैं। इस दौरान कोरोना वायरस से सभी का बचाव किया जा सके इसलिए जिला अवर निबंधक सुभाष कुमार दत्ता द्वारा कार्यालय परिसर में नियमित अंतराल पर सभी के हाथ धोने की व्यवस्था की गई है। जिला निबंधक निबंधन पदाधिकारी ने निबंधन हेतु आने वाले सभी निबंधनार्थियों से अपील की है कि वे आधार सत्यापन हेतु अपने हाथ को साबुन से सफाई करने के पश्चात ही कार्यालय में प्रवेश करें। अंगूठा लगाने के पश्चात पुनः अपना हाथ साबुन से अवश्य धोएं।
खबरें और भी हैं...