पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घाटोटांड़ में स्वास्थ्य सेवक इमरान ने किया आत्महत्या का प्रयास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय राजीव नगर निवासी 25 वर्षीय अली इमरान रज़ा नामक युवक ने गुरुवार की रात कोई पदार्थ खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके परिजनों ने रात लगभग नौ बजे वेस्ट बोकारो के सेंट्रल अस्पताल में लाया। डाक्टरों ने उसके पेट से उस पदार्थ को निकालने की कोशिश की। उसके बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया गया कि इमरान मांडू प्रखंड सीएचसी अधीनस्थ लईयो उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ सेवक के पद पर कार्यरत है। इमरान को ये नौकरी उसके पिता मो. जफर के आकस्मिक निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर मिली है। आत्महत्या का कारण इमरान का किसी युवती से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा।
इमरान उस युवती से शादी करना चाहता है मगर परिजन पहले उसकी बहनों की शादी के पक्षधर थे। फिलहाल रिम्स में इमरान ख़तरे से बाहर है। इधर लोगों में घटना को लेकर चर्चा जोरों पर है।

खबरें और भी हैं...