बरकाकाना में होली की धूम
रंगो का त्योहार होली बरकाकाना सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाई गई। होली की पूर्व संध्या में कई जगहों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया। रंग गुलाल के साथ लोग होली खेलते दिखे। लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सड़क पर देर शाम तक युवा मस्ती करते दिखे। कई जगहों पर होली के गीतों पर लोग झूमते गाते दिखे। एक दूसरे के घरों में जाकर लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी उठाया। इधर पर्व के दौरान पुलिस विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर काफी सजग रही। मुख्य मार्ग पर पुलिस की गश्ती सुबह से शाम तक जारी रही। वहीं त्योहार को लेकर चिकन और मटन की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। कई जगहों पर चोरी छिपे शराब की बिक्री भी होती रही। छिटपुट झड़पों के साथ बरकाकाना में होली पूरे उमंग और मस्ती भरे माहौल में मनाई गई।