पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनमोल बचपन प्ले स्कूल में मना होली महोत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भुरकुंडा| भुरकुंडा पटेल नगर स्थित एसएससी कैंपस में रविवार को अनमोल बचपन प्ले स्कूल में होली महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जमकर मस्ती की और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई। बच्चों के बीच में मिठाई व चॉकलेट बांटा गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक अवधेश कुमार सिंह ने कहा की बच्चों के उत्साह और उनके चेहरे की खुशी को देखकर इसे शब्दों में वर्णन करना असंभव है। ऐसा महसूस हो रहा था यह दुनिया का सबसे खूबसूरत पल होता है हर गम से दूर हर भेदभाव से दूर सिर्फ और सिर्फ मस्ती के मौज में रहना चाहते हैं। बच्चों ने शिक्षक और शिक्षिकाओं को रंग गुलाल लगाकर उनसे आशीर्वाद लिया। मौके पर शिक्षिका अर्पणा कुमारी, रिंकी कुमारी, निधि सिंह, सुशीला एंथोनी, सुशीला धोनी ने भी बच्चों के साथ मिलकर रंगों के त्योहार होली को यादगार बनाने का काम किया।
खबरें और भी हैं...