होली पर हुई मारपीट की घटनाएं, थाने में शिकायत
रामगढ़ | होली त्योहार पर शहर में कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुई। इसमें, कई लोग को चोटें भी आईं। थाने में मारपीट की कई शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 10 मार्च को शहर के 5 जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुई। इसमें, शहर के बिजुलिया तालाब रोड में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें, कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच कर लोगों का हटाया । वहीं, थाना क्षेत्र के अरगड्डा में भी मारपीट की घटना हुई । दोनों पक्षों ने थाना में एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है । दूसरी ओर मेन रोड, गोलपार क्षेत्र के अलावा बाजारटांड में भी युवकों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने शिकायत पर मामले को लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।