भाईचारगी की प्रतीक है होली ः ममता
कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से रविवार को होटल लॉ-मेरिटल में होली मिलन समारोह का आयोजन हुअा । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने की और संचालन नगर अध्यक्ष संजय साव ने किया । समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुईं। विधायक ममता देवी ने कहा कि होली आपसी भाई-चारगी की प्रतीक है। होली के दिन सभी पुराने गिले - शिकवे भुला कर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इस कारण यह सकारात्मक सोच वाला पर्व है। सभी को होली की बधाई दी। साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने का आह्वान किया । इसके बाद मूर्खाधिराज की उपाधि से जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान को नवाजा गया । साथ ही सब्जियों की माला से सम्मानित किया गया । वहीं कांग्रेस विधायक ममता देवी को भी कार्यकर्ताओं ने टमाटर की माला पहनाई । साथ ही रंग-गुलाल लगाकर होली का बधाई दी। मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, पंकज तिवारी, बजरंग महतो, भीम साहू, खोगेंद्र साहू, अमित महतो, कमलेश महतो, पिंटू अंसारी, सुजीत पटेल, दिनेश मुंडा आदि मौजूद थे।
होली मिलन समारोह में उपस्थित विधायक ममता देवी और अन्य कांग्रेसी।