पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh News Holi Splashes Of Color And Color People Drenching In Colors Creating Havoc

होली पर बिखरी रंग-गुलाल की सतरंगी छंटा, रंगों में सराबोर रहे लोग, मचा धमाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्योहार होली उत्साह पूर्वक मनाया गया। होली पर शहर के चहुंओर रंग-गुलाल की सतरंगी छंटा बिखरी रही। रंगों में शहरवासी सराबोर रहे। वहीं, बच्चे और महिलाओं ने भी जमकर होली खेली।

युवाओं की टोली ने मटके फोड़े। लोगों की टोली ढोले-मंजीरा के साथ होली के बधाई गीत गाए। जगह-जगह डीजे पर होली के गीतों पर बच्चों की टोली ने खूब धमाल मचाया। लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली बधाई दी। होली से पहले सोमवार की रात 8 बजे लोहार टोला मैदान में होलिका दहन किया गया। यहां, पुजारी मदन मोहन शर्मा ने पूजा कराई। होलिका दहन के बाद लोगों ने परिक्रमा की और गुलाल उड़ाए गए। पूजन में संस्था अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, सचिव संजीव कुमार बेरलिया, महेश अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, महावीर प्रसाद गोयल, नानू राम गोयल, हनुमान प्रसाद गोयल, सीताराम गोयल, महावीर खंडेलवाल के अलावा विमल बुधिया, रमेश बौंदिया, किशोर जाजू सहित अनेक महिला-पुरुष मौजूद थी।

होली पर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम थे, गश्त होती रही

होली त्योहार के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए थे। चौक चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती रही। वहीं, पुलिस वाहनों की लगातार गश्ती होती रही। जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर रामगढ़ एसडीपीओ अनुज उरांव, थाना प्रभारी विद्या शंकर ने शहर में जायजा लेते रहे।

लोहार टोला में होलिका दहन की विधि करते लोग।

होली के उत्साह में रंग से सराबोर नन्हे बच्चे ।

होली पर रंग-गुलाल लगाती महिलाएं ।
खबरें और भी हैं...