पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीवन में सतरंगी छटा बिखेरती है होली ः सांसद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांसद ने लोगों को गुलाल लगा दी शुभकामनाएं

शहर के बिजुलिया तालाब राेड के दीनबंधु नगर निवासी शंभू शरण सिंह के आवास परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । रविवार की रात 8 बजे समारोह में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोगों को होली की बधार्इ दी ।

कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी गिले-शिकवे को भुला देती है और जीवन में खुशियों की सतरंगी छटा बिखेरती है । समारोह में होली गीत संगीत पर लोग झूमे और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर विशाल कुमार, इंदुभूषण शर्मा, वार्ड सदस्य संजीत सिंह, चुनचुन राय, अजय शर्मा, हृदयनरायण शर्मा, अजय सिंह, अनिल कुमार, हरिकांत, प्रदीप कुशवाहा, परमानंद पांडेय, संतोष शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे ।

होली मिलन समारोह में मौजूद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी।
खबरें और भी हैं...