पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोला में होली शांतिपूर्ण रही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोला | प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली मंगलवार को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह से युवाओं की टोली घरों से निकलकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद शाम को छोटे बड़ों को पैर में अबीर लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गेरवाटांड़ स्थित ममता देवी के आवास पर झारखंड किसान मोर्चा की अाेर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मुखिया आनंद कुमार महतो, बजरंग महतो, अमित महतो, मुकेश कुमार, कमलेश महतो, मनोज कोटवार, मुकेश महतो, मानिक पटेल, हेमंत चौधरी, मोहम्मद परवेज, तस्लीम अहमद,भोला दांगी, लालमोहन महतो, परमेश्वर महथा, प्रदीप कुर्मी, रामप्रसाद करमाली, अनंदु महतो, सत्यदेव महतो, पूर्वी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार महतो, सुनील आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...