पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर का गिरा छज्जा, बाल-बाल बचे आरसीएमएस नेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उरीमारी | राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ बरका-सयाल क्षेत्र के क्षेत्रीय संयुक्त सचिव सह सयाल निवासी धनंजय सिंह के घर का छज्जा गुरुवार की रात्रि गिर गया। जिसमें वे बाल-बाल बच गये। जानकारी के अनुसार सयाल स्थित अपने क्वार्टर में धनंजय सिंह सोए हुए थे। रात्रि करीब 11 बजे छत के छज्जे का कुछ हिस्सा टूटकर उनके पलंग पर गिर गया। आवाज सुनते ही वे चैक कर उठे तो देखा कि छत का प्लास्टर कुछ भाग टूटकर बिस्तर पर गिरा हुआ है। हालांकि इस दुर्घटना में उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची। आरसीएमएस नेता ने सीसीएल प्रबंधन से आवास की मरम्मत जल्द से जल्द कराने की मांग की।
खबरें और भी हैं...