हुई डांडा पूजा, आज रात 7.30 बजे होलिका दहन
श्रीमारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर और धर्मशाला संस्था की ओर से होलिका दहन को लेकर प्रह्लाद के रूप में डांडा पूजा की गई। रविवार की शाम चार बजे लोहार टोला के होलिका दहन स्थल पर पूजा की गई। यहां, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पुजारी मदन मोहन शर्मा व विजय मिश्रा ने पूजा कराई। पूजन और आरती के बाद लोगों के बीच प्रसाद बांटा गया। यहां, सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। सोमवार की रात 7.30 बजे होलिका दहन किया जाएगा। पूजा में संस्था अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, सचिव संजीव कुमार बेरलिया, राज कुमार अग्रवाल, महावीर खंडेलवाल, नानू राम गोयल, हनुमान प्रसाद गोयल, सीता राम गोयल, अरुण गोयल, सुरेश बगड़िया, सुरेश पी अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, राधेश्याम मोदी, हरिदत्त शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, नरेश अग्रवाल, विजय शर्मा, सुरेश कयाल सहित अनेक लोग शामिल हुए।
श्रीमारवाड़ी धर्मशाला में मिलन समारोह कल : होली पर श्री मारवाड़ी धर्मशाला संस्था की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। मंगलवार की देर शाम 7 बजे से धर्मशाला में कार्यक्रम होगा। यहां,कलाकार राजस्थानी व हरियाणी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति करेंगे।
ये है होलिका पूजन का विधान: होलिका दहन पूजन को लेकर कई विधि है। पुजारी मदन मोहन शर्मा बताते हैं कि गोबर का 11 गोला बनाकर उस पर सिंदूर का तिलक लगाकर होलिका दहन में डालने से दरिद्रता नाश होती है, और धन आता है। वहीं, पीला सरसो, लाल फूल, सफेद चावल मिलाकर होलिका दहन में डालने से लोगों के कष्ट, ऋण से मुक्ति और रोग दूर होते हैं। होलिका दहन स्थल पर चार परिक्रमा करने से लोगाें की विपत्ति दूर होती है। ओम बासुदेवाय नम: का जाप करना चाहिए।
होलिका दहन स्थल पर डांडा पूजन करते लोग ।