पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब की अवैध भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मगनपुर | गोला प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयास में पुलिस ने रविवार को कामता, बरवाटांड़ के आसपास भेड़ा नदी के तट पर अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया। इस दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया गया। शराब चुलाने वाले मिट्टी के बर्तनों को तोड़ा। साथ ही सैकड़ों लीटर महुआ शराब बरामद किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में दहशत है। उल्लेखनीय है कि होली का त्यौहार शांतिपूर्वक पार लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की नजर है। डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में कामता, बरवाटांड़ के भेड़ा नदी के तट पर अवैध शराब भट्ठियों पर छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मियों, थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद, एएसआई दुर्जय सिंह, अखिलेश सिंह, योगेश रजक व पुलिस बल और सैप के जवान मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...