पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh News In March The Rain Broke The Record Recorded 28 Mm In A Day Roads Are Full Impact On Agriculture Too

मार्च में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, दिनभर में 28 मिमी दर्ज... सड़कें लबालब, खेती पर भी असर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में बारिश से शनिवार को जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से ही आसमान में काले बादल के बाद अचानक तेज बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव हो गया। बारिश और मौसम के बदलाव से दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। देर शाम तक बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। मौसम व सांख्यिकी विभाग ने शाम तक 28 एमएम बारिश होने का रिकार्ड दर्ज किया। इधर आत्मा के उप परियोजना निदेशक चंद्रमौलि ने कहा कि लगातार बारिश से गेहूं, चना और मसूर की खेती को नुकसान होने की संभावना है। अधिकांश खेतों में गेहूं तैयार है। अब किसान फसल काटने की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में लगातार बारिश से गेहूं, चना और मसूर की खेती को नुकसान पहुंचेगा। वहीं खेतों में जलजमाव होने से अभी किसान खेत में जो फसल लगाए हैं। उसके बीज भी नष्ट हो जाएंगे। उन्होंने बेमौसम बारिश को किसानों के लिए नुकसानदेह बताया।

आज भी बारिश की संभावना, 16 और 17 मार्च को होगा सुधार

रामगढ़/रजरप्पा | मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही शनिवार को सूबे के ज्यादातर हिस्सों के साथ ही रामगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ दिनभर तेज बारिश होती रही। इससे पूरे जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इधर, मौसम विभाग रांची ने अपने पूर्वानुमान में रविवार को भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। हालांकि 16 और 17 मार्च को मौसम में थोड़ा सुधार होगा। सुबह में धुंध के बाद आसमान में छिटपुट बादल रहेंगे। दो दिनों की राहत के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और 18 तथा 19 मार्च को फिर से आसमान में बादल छाएंगे। इस संबंध में भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मौसम विज्ञानी एसी मंडल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ है। रविवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है।

घाटो में छिलका पुल पर पानी में फंसी कार, टिस्कोकर्मी की हार्टअटैक से मौत

घाटोटांड़ | तेज बारिश के कारण बोकारो नदी के घाटो स्थित छिलका पुल पर शनिवार को कार फंस जाने से गाड़ी में सवार टिस्को कर्मी रमेश कुमार सिन्हा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पति की माैत की खबर सुनने के बाद प|ी मृदुला सिन्हा की तबीयत खराब हाे गई । इसके बाद उन्हें वेस्ट बोकारो अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। रमेश कुमार सिन्हा वेस्ट बोकारो डिवीजन में अटेंडेंस क्लर्क के रूप में कार्यरत थे। ये पिछले एक महीने से हार्ट की बीमारी से वेस्ट बोकारो अस्पताल में इलाजरत थे। शनिवार को रमेश के दामाद कुमार सत्यजीत ने बेहतर इलाज के लिए दोपहर डेढ़ बजे वैगनआर कार (जेएच 01 बी क्यू 8067) से डॉ. पीएन सिंह के पास दिखाने रांची जा रहे थे। इस बीच घाटो सारूबेडा पथ पर बने दुनी गांव के समीप बोकारो नदी छिलका पुल पर बह रहे पानी का अंदाजा नहीं लगा पाए और नदी पार करने लगे। पानी का बहाव काफी तेज था। इस कारण कार पानी में फंस गई। इसमें रमेश कुमार सिन्हा हादसे के शिकार हो गए। दामाद गाड़ी की डिक्की को खोल खुद निकले और ससुर को बाहर निकाल कर वेस्ट बोकारो अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने रमेश कुमार सिन्हा को मृत घोषित कर दिया।

गार्ड ने जाने से मना किया था­:

नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए शनिवार सुबह को ही नदी की ओर जाने वालों पर रोक लगा दी गई थी। टिस्को के चेकपोस्ट का बैरियर नीचे कर दिया गया था। जब वे उस रास्ते जा रहे थे तभी एसआईएस गार्ड ने उन्हें मना किया था। लेकिन वे दुनी गांव जाने की बात कहकर नदी के रास्ते निकल पड़े थे।

उरीमारी रोड पर एक फीट पानी

चिकोर मेन रोड पर चलना भी मुश्किल

रांची रोड एनएच 33 पर पसरा सन्नाटा

भट्ठेदारों को 50 करोड़ का नुकसान, ईंट नष्ट

एक दो दिनों के अंतराल में बारिश होने से ईंट भट्ठेदारों को काफी नुकसान हुआ है। भट्ठेदारों ने बताया कि होली से पूर्व और अब हुई बारिश से उनके कच्चे ईंट गलकर नष्ट हो गए हैं। जिससे उन्हें मजदूरों को बैठाकर मजदूरी का भुगतान करना पड़ रहा है। भट्ठेदारों ने यह भी बताया कि लगातार बारिश के बाद अब मजदूर यहां रुकना नहीं चाह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश से भट्ठेदारों को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान पहुंचा है। इस बार बारिश ने उनके ईंट व्यवसाय को बर्बाद कर दिया है। जिससे व्यवसाय में लगाई गई पूंजी भी निकलना मुश्किल हो गया है।

रामगढ़ जिले में ईंट व्यवसाय को भारी क्षति, बारिश से खेतों में जलजमाव होने पर फसलों के नष्ट होने की आशंका

रमेश कु. सिन्हा।

रामगढ़ में बारिश के बाद भट्ठा में क्षतिग्रस्त कच्ची ईंट।

बारिश के दौरान रांची रोड एनएच 33 पर बहता पानी।

उरीमारी में बारिश से सड़क पर भरा पानी।

भदानीनगर के चिकोर गांव की मुख्य सड़क पर जमा पानी।

बरकाकाना में बारिश से खेत में बर्बाद हुई फसल।
खबरें और भी हैं...