- Hindi News
- National
- Kujju News Inauguration Of Free Beautician Training Center On Women39s Day In Ramgarh
रामगढ़ में महिला दिवस पर निःशुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन
रामगढ़| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर न्यू महिला कल्याण विकास समिति की ओर से महिलाओं के लिए निःशुल्क मधुलिका ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र खोला गया । रविवार को बिजुलिया तालाब रोड में प्रशिक्षण केंद्र का अतिथि समिति की सचिव मधु गुप्ता ने उद्घाटन किया । यहां, उन्होंने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवतियां व महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनेंगी । मौके पर अनीता, जुली, आरती, संगीता देवी, अंजू कुमारी, प्रिया, देवंती, सुहाना, रूबी, आकांक्षा, शिखा, दुर्गा, शशि, गायत्री, साक्षी, नमिता, शोभा,रुहाना परवीन, नेहा रोशनी, विनीता, सुहाना मौजूद थीं।