पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhurkunda News Information Given To The People To Be Saved From Corona In The Workshop

कार्यशाला में कोरोना से बचाव की लोगों को दी गई जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में शनिवार को कोरोना वायरस को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बरका सयाल क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. एचके सिंह और डाॅ. सुनील कुमार ने कोरोना वायरस के लक्षण और उसके बचाव के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो तुरंत डाॅक्टर से संपर्क करें और इस दौरान अपने मुंह और नाक को ढकने के लिए मास्क या कपड़े का प्रयोग करें। यदि आपको खांसी और बुखार का अनुभव हो रहा है तो किसी के संपर्क में ना रहें। छींकते और खांसते समय मुंह और नाक को रूमाल से ढकें। सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकें। अपनी आंख, नाक और मुंह को ना छुएं। अपने हाथों को अल्कोहल आधारित हैंड वॉश या साबुन से बार-बार धोएं। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। उन्होंने कहा कि खुद सुरक्षित रहते हुए दूसरे को सुरक्षित रखें। तभी हम कोरोना वायरस से लड़ सकते हैं। मौके पर डाॅ. लवली हेम्ब्रम, डाॅ. प्रियंका, डाॅ. एसडी मिंज, ललन प्रसाद, केडी शरण, दिवाकर, कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे।

लोगों को कोरोना वायरस के बारे मे जानकारी देते डाॅ. सुनील।
खबरें और भी हैं...