विद्यार्थियों को तिलक होली खेलने के लिए प्रेरित किया
मांडू | मांडू डीह मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी क्लास के छात्रों व शिक्षकों ने हिस्सा लिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अर्चना रॉय ने उपस्थित छात्रों अाैर समस्त टीचर्स को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस त्योहार को हर जाति और धर्म के लोग उत्साह और मस्ती से मनाते हैं । यह त्योहार हिन्दुओं के सबसे बड़े त्योहार में से एक है जिसे अनोखे अंदाज में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतीक है । इस अवसर पर विद्यालय के सुदामा रॉय ने भी सबों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को तिलक होली खेलने को प्रेरित किए। साथ ही रंगों से दूर रहने की बात कही । रॉय ने कहा कि होली से आपसी भाईचारगी को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर छात्रों ने अबीर से तिलक होली खेले। छात्रों के बीच अबीर अाैर पिचकारी का वितरण भी किया गया।