बरकाकाना | मसमोहन निवासी सह झाविमो केंद्रीय सदस्य गोविंद बेदिया की बहन विवाहिता भारती देवी 42 वर्षीय की आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक का लहर है। मृतक अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार सियारवुकी नदी के श्मशान घाट में किया गया। मौके पर घनश्याम प्रसाद, गोपी प्रजापति, ललन सिंह, वसुध, दुर्गाचरण, विनोद, संतोष, दशरथ, लालमोहन मौजूद थे।