महाधिवेशन पर झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक
भुरकुंडा | झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक शुक्रवार को भुरकुंडा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू उपस्थित थे। बैठक मे आगामी 19-20 अप्रैल को आयोजित महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए पतरातू प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने, 19 मार्च को भुरकुंडा कार्यालय में प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों को कार्यों की जवाबदेही देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुकेश लाल सिंदुरिया और संचालन प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष अशोक साव ने किया। मौके पर चिंता देवी, उपेंद्र गुप्ता, भुनेश्वर साव, हरेराम साव, गीता राणा, रघुवीर साहू, श्रीनिवास अग्रवाल, मध्येश्वर प्रसाद, संजय साव, विनोद साव सहित अन्य मौजूद थे।