झामुमो जिलाध्यक्ष की मां का निधन, शोक
रामगढ़ | झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू की मां 86 वर्षीय शांति देवी का बुधवार को रांची मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान 1.30 बजे निधन हो गया। बताया जाता है कि वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं देर शाम उनके पार्थिव शव को वेस्ट बोकारो घाटो लाया गया। जहां गुरुवार को बड़े पुत्र तालो मांझी, कार्तिक मांझी, और छोटे पुत्र बिनोद किस्कू द्वारा घाटो चिराटुंगरी में मिट्टी दी जाएगी। इधर, शांति देवी के निधन से झामुमो के कई नेता ने शोक व्यक्त किया।