पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार्तिक महथा समाज के सच्चे सेवक थे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोला प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह समाजसेवी स्व. कार्तिक महथा की 10वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को डभातु कुम्हारदगा मोड़ पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी व समाजसेवी सुनीता चौधरी उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आजसू जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, सीपीआई नेता मंगल सिंह ओहदार, सोसोकला पंचायत के मुखिया बजरंग कुमार महथा, आजसू प्रखंड सचिव नित्यानंद महतो शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि रामटहल चौधरी ने कहा कि स्व. महथा समाज के सच्चे सेवक थे। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे थे। उनका सोच लड़कियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का था। इसी सोंच को लेकर डभातु स्थित किसान हाई स्कूल का नींव रखे थे। वे हमेशा समाज में फैले कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयास करते रहे। वहीं गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की धर्मप|ी सह समाजसेवी सुनीता चौधरी ने कहा कि स्व. कार्तिक महथा हमलोगों के अभिभावक स्वरूप थे। उनका समाज के प्रति किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके बताए गए रास्ते पर चल कर ही हम सशक्त समाज की स्थापना कर सकते हैं । मौके पर स्मारक समिति के अध्यक्ष रूपेश महथा, पूर्व उपप्रमुख भागीरथ महतो, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा देवी, जगत महतो, संध्या देवी, निहार रंजन, महावीर महथा, सकुल महथा, कुलदीप महथा, पूरन महली, गोगेनचंद्र झा, दीपक कुमार, सुरेंद्र महतो, डब्लू महतो, कैलाश आदि मौजूद थे।

माल्यार्पण के दौरान अतिथिगण।
खबरें और भी हैं...