पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुजू : महिला दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुजू| उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबाटांड़ में रविवार को तेजस्विनी परियोजना करमा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना के रोहित कुमार सिन्हा ने की व संचालन लीलावती कुमारी ने किया। समारोह में करमा दक्षिणी पंसस मंजू कुमारी मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर परियोजना द्वारा उनके बीच चित्रकला, क्विज, भाषण, गीत-संगीत, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर संगीता कुमारी, जयंती देवी, राधा देवी, नीरा कुमारी, अनिता देवी, बबीता देवी, रेखा देवी, रीना देवी, ललिता देवी, वीणा देवी, मीना देवी आदि शामिल थे।
खबरें और भी हैं...