बयांग ग्राम में कुर्मी समाज की हुई बैठक
दुलमी | प्रखण्ड के बयांग ग्राम में रविवार की देर शाम को कुर्मी समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रितेश कुमार व संचालन समाज सेवी भोला महतो ने किया। बैठक में कुर्मी समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को मिटाने पर चर्चा हुई। इस में दहेज प्रथा व मोबाइल फोन के दुरुपयोग सहित कई मुद्दे शामिल हैं। वहीं गांव में ग्रेजुएट छात्रों के लिए लाइब्रेरी खोलने पर भी विचार विमर्श हुआ। वक्ताओं कहा कि दहेज प्रथा आज समाज के लिए अभिशाप बन गई है। बिना लेनदेन के आज बेटियों का विवाह नहीं हो पा रहा है। दहेज प्रथा के कारण बेटियां घर में बैठी है या आत्महत्या करने को विवश है। इस प्रथा को हमें मिटाना होगा। तभी समाज का कल्याण होगा। वहीं कई वक्ताओं मोबाइल फोन के दुरुपयोग रोकने पर अपने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के दुरुपयोग से युवा पीढ़ी भटक कर गलत रास्ते पर जा रही है।