पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बालामहुआ में इलाज का अभाव, व्यक्ति की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाटाेटांड़ | मांडू प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर पंचायत के बाला महुआ गांव में रहने वाले कारु मिर्धा (58 वर्ष) की मौत पैसे के अभाव में हो गई। मृतक के पुत्र संजय ने बताया कि हमलोगों के पास जोत-जमीन नहीं है। पिताजी के नाम बने जन वितरण प्रणाली कार्ड से मिलने वाला राशन और थोड़ा बहुत मेहनत मजदूरी कर कमाए हुए पैसे से घर चलता है। पिताजी जंगल से बांस काट कर लाते थे और सूप-दौरा बनाकर आस-पास के गांव में बेचते थे। मजदूरी का काम कभी मिलता है, कभी नहीं मिलता है। जिसके कारण घर का माली हालत खराब रहता है। पिताजी का तबीयत सोमवार की रात अचानक खराब हो गया। घर में पैसा नहीं था। कुछ पैसा लेकर इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मौत हो गयी।
खबरें और भी हैं...