विधायक ने दुलमी की समस्याओं को उठाया
रामगढ़ | रामगढ़ विधायक ममता देवी ने शून्य काल में विधानसभा क्षेत्र की कई समस्याओं का उठाया। कहा कि दुलमी प्रखण्ड बने 10 वर्ष से अधिक समय हो गये हैं। लेकिन दुलमी प्रखण्ड में अभी तक थाना, स्वास्थ केंद्र एवं कोई भी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नहीं खुली है । सदन की ओर से जल्द सभी दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया गया।