बरलंगा और उपरबरगा के विकास को सीएम को पत्र
गोला | गोला प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत बरलंगा और उपरबरगा पंचायतों में विकास की गति धीमी है। मुख्यालय से करीब बीस से पच्चीस किमी की दूरी पर अवस्थित उक्त पंचायतों के विकास काे लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काे पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि चूंकि उक्त पंचायत मुख्यमंत्री का गृह पंचायत है। यहां के लोगों की हेमंत सोरेन से हमेशा उम्मीद रही है कि अब क्षेत्र का विकास होगा। अच्छी शिक्षा, अच्छा हेल्थ सेंटर, अच्छी सड़क, शुद्ध पेयजल के साथ रोजगार के संसाधन मिलने में देर नहीं होगी। लेकिन यहां तक विकास की किरणें नहीं पहुंची। पत्र में यहां के विकास की अधूरी या नहीं पहुंची कई योजनाओं की ओर ध्यान दिलाया है। जिसमें नेमरा से कसमार तक की सड़क, पेयजलापूर्ति की योजना को शीघ्र पूरा कराने, बरलंगा से हरना तक की जर्जर का चौड़ी करण सड़क का पुनर्निर्माण, बरलंगा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और नेमरा उप स्वास्थ्य केंद्र में तीस बेड़ की है और चिकित्सा सुविधा दवाईयों की उपलब्धता के साथ करने, नेमरा उपरबरगा में वृहद सिंचाई डैम व नहर बनाने, परचांडू और लुकईया टांड़ स्थित शहीद सोबरन सोरेन की पुण्यस्थली के सुंदरीकरण की मांग पूर्व मुखिया अनुज कुमार, केशव कुमार, छठु बेसरा, मनोहर सिंह, भुनेश्वर महतो, कमलकांत महतो, विशेश्वर बेदिया, आशुतोष पांडेय, धिरेन नायक, सहदेव सिंह, अरुण, अनुप, गंगाधर सोरेन, किशोरी सोरेन आदि ने की है।