- Hindi News
- National
- Gola News Life Disrupted Due To Rain In Bhadninagar Rabi Crop Also Collapsed
भदानीनगर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रबी फसल भी चौपट
गोला में शुक्रवार की रात से ही प्रखंड में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार को भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। साथ ही धूप भी नहीं खिली। इससे तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दिन भर हुई बारिश के बाद गोला में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। इस वजह से गोला की सड़कें पानी में डूबी हुई नजर आयीं। यही नहीं सरकारी भवनों व कार्यालय परिसरों में भी बुरा हाल रहा। दिन भर आधी आबादी घरों में दुबकी रही। वर्षा की वजह से शहर के कई स्थानों पर जगह जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। गोला के विभिन्न मुहल्लों, गलियों व मुख्य सड़कों पर पानी लगने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
नालों की सफाई ससमय नहीं होने से कई स्थानों पर बारिश का पानी लग गया था। इससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी हुई। इधर लगातार हो रही बारिश से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग जरूरी काम से ही निकल रहे हैं।
बरकाकाना में किसानों को भारी नुकसान
बरकाकाना | इन दिनों हो रहे बरसात से क्षेत्र में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। किसानों भी काफी चिंतित हैं कि उनका खेत में लगा फ़सल पानी के चलते बर्बाद हो गया है। किसी तरह लोन लेकर खेतों में फसल लगाया था। लेकिन लगातार हों रहें बारिश के चलते उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। किसान के द्वारा लगाए गए फ़सल में सरसों,मुली,अरहर, गेहूं, खीरा, प्याज, गोभी जैसी फसल बर्बाद हो गई है। वहीं बेमौसम बरसात होने के कारण डेली कमाने खाने बाले मजदूरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। लगातार बारिश से लोग परेशान हैं।
सयाल-उरीमारी में बारिश से बढ़ी ठंड
उरीमारी | सयाल-उरीमारी में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार की अहले सुबह से हो रही बारिश के कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। जरूरी काम पड़ने पर ही लोग छाता लेकर बाहर निकलते थे। बारिश से क्षेत्र की सड़कों पर पानी भर गया है। इससे आवागमन करनेवालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इधर,बारिश को लेकर क्षेत्र में ठंड भी बढ़ गई है। लोगों को गरम कपड़े पहनना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है।
गोला में जल जमाव से लोग परेशान, फसल भी बर्बाद
भास्कर न्यूज|भदानीनगर
शुक्रवार की सुबह से ही हो रही बारिश के कारण लोगों का जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोगों को मजबूर होकर घरों में दुबक कर रहना पड़ रहा है। भदानीनगर क्षेत्र के खेतों में लगी तैयार गेहूं की फसल गिरकर खराब हो गई है। इसके अलावा किसानों द्वारा लगाया गया गरमा-रबी फसल भी पानी से खराब हो जाएगी। सुद्दी गांव निवासी किसान सुरेश महतो, मो. कलाम, लादी के भोला राम ने बताया कि इस बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया है। जिससे प्याज, चना, कद्दू, करैला, टमाटर, बोदी, सरसों, मटर सहित अन्य सब्जियां खराब हो जाएंगी। साथ ही बारिश से तैयार गेहूं की बालियां के अंदर पानी जाने से खराब हो जाएगी। जिससे हम सभी किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
बारिश से सड़कों पर जलजमाव व कीचड़
बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर बने गड्ढों में जलजमाव से कीचड़ में तब्दील हो गया है। जिस कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। लोग सड़क पर चलने से डर रहे हैंष ज्यादा गड्ढे वाली सड़क पर गिरने का डर बना रहता है। लोग अपने वाहन से बच-बचाकर सड़क पर चल रहे थे। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बारिश से किसानों में सबसे अधिक मायूसी देखी जा रही है।
कोयलांचल भुरकुंडा में बारिश से लोग परेशान
भुरकुंडा | कोयलांचल भुरकुंडा सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की अहले सुबह से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण लोग अपने घरों से नही निकल पा रहें थे।
खासकर स्कूली बच्चों को बारिश के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जनजीवन थम सा गया था। दोपहर करीब तीन बजे से बारिश के थमने के बाद ही लोग अपने घरों से निकलकर दिनचर्या के कार्यों को निपटाया। इस तरह के लगातार बारिश को देखकर लोगो ने कहा की चैत के माह मे इतनी वर्षा पहली बार देख रहें हैं।
बारिश से बर्बाद फसल।
प्याज के खेत में भरा बारिश का पानी।