प्रेमी युगल की ओपी परिसर में हुई शादी
बरकाकाना | बीते दिन छोटकाकाना में एक युवक युवती के प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर काफी गहमा गहमी हुई थी। छोटकाकाना के रहने वाले नंदकिशाेर यादव व पुरनी पेटो केरेडारी की रहने वाली प्रियंका कुमारी अपने नानी के घर होली में आई थी। जिसका प्रेम प्रसंग का मामला नंदकिशाेर यादव के साथ चल रहा था। इस मामले को गंाव में ही निपटारा करने का प्रयास किया गया । लेकिन मामला गांव में निपटारा नहीं होने के कारण लड़की पक्ष के द्वारा बरकाकाना ओपी में आवेदन दिया गया था। आवेदन मिलने के बाद ओपी प्रभारी हरनारायण साह ने दोनों पक्ष को बुलाकर सलटाने की बात कही। जिसके बाद दोनों परिजन शादी के लिए राजी हो गए। ओपी परिसर में प्रशासन व ग्रामीणों के बीच विवाह संपन्न कराया गया।