बिजली कटाैती को लेकर डीवीसी के अधिकारियों से मिलीं ममता देवी
डीवीसी द्वारा किए जा रहे 18 घटे बिजली कटौती से लोगो की परेशानी को देखते हुए बुधवार को गोला डीवीसी के अधिकारों से जनकारी लेने विधायक ममता देवी पहुंची। इस दौरान डीवीसी के अधिकारियों ने बताया कि चार महीने पहले 125 सौ करोड सरकार के द्वारा भुगतान किया गया था। अभी डीवीसी को बकाया राशि 4955 करोड हो गया है। दामोदर वैली कॉरपोरेशन डीवीसी बिजली आपूर्ति कमांड एरिया झारखंड के साथ हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिला में प्रतिदिन 8 घंटे बिजली कटौती करेगी। इसके बाद 10 मार्च 2020 से बिजली कटौती शुरू कर दिया है। झारखंड में बिजली आपूर्ति जेवीएनएल को करती है। सारी बातों को सुनने के बाद विधायक ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की लापरवाही से बिजली कटौती हो रही है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराय जाएगा। जिससे बिजली कटौती की समस्याओं का हल हो सके। मौके पर बजरंग महतो अमित महतो सुधीर मंगलेश, जकाउल्ला, कमलेश कुमार मानिक पटेल, सुनिल कुशवाहा, डब्ल्यू कुमार, उतम कुमार, शिव कुमार आदि मौजूद थे।