पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रबंधन ने बैठक में बुलाकर रैयतों का अपमान किया : दसई मांझी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सात सूत्री मांगो को लेकर प्रबंधन व खतियानी रैयत परिवार के साथ ंबरका-सयाल प्रक्षेत्र के उरीमारी स्थित बिरसा परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को बैठक चल रही थी। जिसमें बैठक के बीच में ही प्रबंधन के उठ जाने से खतियानी रैयत परिवार के लोगों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। विरोध प्रकट करते हुए खतियानी रैयत परिवार के लोग भी बैठक से उठकर चले गए।

तत्पश्चात खतियानी रैयत परिवार ने उरीमारी दुर्गा मंडप के समीप इकट्ठा होकर आगे की रणनीति तैयार की। मौके पर दसई मांझी ने कहा कि सात सूत्री मांग को लेकर प्रबंधन ने वार्ता के लिए बुलाया था। और वार्ता के दौरान प्रबंधन द्वारा मांगों पर विचार न करते हुए खतियानी रैयत परिवार के साथ अभद्र व्यवहार व आपत्तिजनक बात करते हुए बैठक से उठ जाना अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा बैठक में बुलाकर रैयतों का अपमान करना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रबंधन के इस अड़ियल रवैया का हम सभी विरोध करते हैं।

विरोध प्रकट करने वालों में दसई मांझी, शनिचरवा मांझी, कौलेश्वर मांझी, दिनेश करमाली, मुनीष मांझी, कार्तिक मांझी, सुखू मांझी, गणेश मांझी, सुरेश मांझी, लालदेव सोरेन, जुगल करमाली, सुमित राम मांझी, राजपती कुमार, हेमलाल बेसरा, राम बेसरा, सिकंदर सोरेन, तालो हांसदा, शिकारी टुडू, भादो करमाली, सुखदेव मांझी, प्रभु किस्कू, राजू पावरिया, सोमरा मांझी, महेश मांझी, राजेश किस्कू, कुलदीप साव, राजेश पावरिया सहित कई लोग शामिल थे।

प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताते खतियानी रैयत परिवार।
खबरें और भी हैं...