पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंच ने मनाया होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरकाकाना | नयानगर स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को अखिल भारतीय सर्वब्राह्मण विकास मंच के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कलाकारों ने ऐसी सुबह न आये, ऐसी न आये शाम..., जिस दिन जुबां पे न आये मेरे शिव का नाम..., सांचा दरबार मेरी शेरावाली का..., गणपति बप्पा मोरेया आदि गीत पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के उपरांत समाज के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आयोजन को सफल बनाने में सुरेंद्र पांडेय, नवीन पांडेय, रवि मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय, कृष्णा पाठक, प्रदीप कुमार शर्मा, विनोद तिवारी, बीएन पांडेय, अल्का पाठक, सुमन सिंह, ओमप्रकाश चौबे, कृष्ण कुमार मिश्रा, टुनटुन पांडेय, रघुवंश गिरी, विजय प्रकाश ओझा शामिल रहे।

गिद्दी : होली मिलन व महिला दिवस मना

गिद्दी | गिद्दी ग पंचायत की दर्जनों महिलाओं ने रविवार को पंचायत सचिवालय में होली मिलन व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक समारोह कर मनाया। मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। मौके पर पंचायत की मुखिया पार्वती देवी ने कहा कि होली खुशी व भाईचारगी का पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की। मौके पर गंगा देवी, सीमा देवी, बसंती देवी, रूपमनी देवी, गुलाचो देवी, पैरो देवी, सहोदरी देवी, कमली देवी, कुंती देवी, कलावती देवी, निर्मला देवी, पूर्णिमा देवी, फुलमतिया देवी, देवंती देवी मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...