पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh News Market Will Be Closed Tomorrow To Protest Against Power Cuts

बिजली कटौती के विरोध में कल बाजार रहेगा बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विमल बुधिया के नेतृत्व में डीवीसी के कार्यपालक अभियंता राहुल रंजन और अधीक्षण अभियंता से मिला। इस दौरान चैंबर के पदाधिकारियों ने विद्युत कटौती का विरोध जताते हुए डीवीसी के कार्यपालक अभियंता को एक ज्ञापन भी सौंपा।

जिसपर डीवीसी और जेवीयूएनएल के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बिजली कटौती में किसी भी तरह की राहत उनके स्तर से संभव नहीं है। बकाया को लेकर प्राप्त निर्देशों के अनुसार बिजली कटौती की जा रही है। इसपर चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि बिजली कटौती की व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर सभी व्यवसायी परेशान होकर शनिवार को बाजार बंद कर डीवीसी का मुख्य गेट जाम करेंगे। वहीं डीवीसी द्वारा अपने निजी उपभोक्ताओं को की जा रही विद्युत आपूर्ति को बाधित करने का भी प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर मानद सचिव पंकज प्रसाद तिवारी, महावीर अग्रवाल ,उपाध्यक्ष विष्णु पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष चेंबर प्रदीप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल, मनोज मंडल सहित कई सदस्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...