मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर ने किया होली मिलन समारोह
श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था के तत्वावधान में गोलारोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में मंगलवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत शुभारंभ प्रसिद्ध भजन गायक कमल बगड़िया ने गणेश वंदना के साथ किया। वहीं कोलकाता से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली पर आधारित गीत संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर मारवाड़ी समाज के महिला-पुरुषों का मन जीत लिया। होली मिलन समारोह के अंत में समाज के लोगों के बीच सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल,सुरेश बगड़िया, प्रकाश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल ,शंकरलाल अग्रवाल ,अरुण गोयल, मनीष अग्रवाल, संजीव बरेलिया, अनिल सुरेखा, सीताराम गोयल, जगदीश गोयल, बनवारी लाल अग्रवाल, अशोक बगड़िया, अरुण मित्तल, मनोज मित्तल, पंकज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, महेश रानीलिया, सुरेश बौंदिया, श्यामसुंदर परसुरामपुरिया, शिवकुमार अग्रवाल सहित समाज के दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे।
भजन गायक कमल बगड़िया को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी।