विधायक ममता देवी ने फसल बीमा का उठाया मुद्दा
रामगढ़ | रामगढ़ विधायक ममता देवी ने विधानसभा में फसल बीमा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में करीब 11 लाख किसानों का फसल बीमा हुअा। इसके बावजूद अब तक सभी का बीमा की राशि नहीं दी गई है। इस कारण किसानों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया। कृषि मंत्री ने बीमा कंपनी का निर्देश जारी करने की बात कही। जल्द ही समाधान का भरोसा दिलाया है। साथ ही किसानों की समस्या को लेकर झारखंड राज्य किसान राहत कोष गठन करने का जानकारी दिया।