पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भदानीनगर में धूमधाम के साथ शांति पूर्वक मनी होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भदानीनगर| भदानीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में होली पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। होली को लेकर सुबह से ही लोग टोलियों में घूमते नजर आए। कहीं लोग एक दूसरे को कीचड़ लगाकर होली खेल रहें है तो कहीं पर रंग-गुलाल। चहुंओर क्षेत्र सतरंगी रंगों में दिखाई दे रहा था। क्षेत्र के सांकी, चैनगड़ा, कुरसे, पाली, देवरिया, मतकमा, लादी, ग्लास फैक्ट्री, कोल कंपनी, महुआ टोला, लपंगा, चिकोर सहित अन्य गांवों में लोग धूमधाम से होली मनाई। होली में लोग डीजे के धुनों पर खूब थिरके। इससे पूर्व सोमवार की देर रात होलिका दहन हुआ। पर्व को लेकर लाेगाें घरों में लजीज व्यंजनों का लुप्त उठाया। वहीं मटन-चिकन की दुकानों में खरीदारों काफी भीड़ देखने को मिली।
खबरें और भी हैं...