कोयलांचल में धूमधाम से मनी होली
कोयलांचल भुरकुंडा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे मंगलवार को होली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के अवसर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाईयां दी। सुबह से ही गली मुहल्लों मे महिला पुरुष और बच्चे होली के रंग मे सराबोर देखे गए। दोपहर को लोग एक दूसरे के घरों में जाकर लजीज व्यंजनों का लुप्त उठाया। जगह जगह युवक टोली बनाकर होली का जमकर आनंद उठाते हुए डीजे पर झूमते रहे। इसके पूर्व सोमवार की रात्रि होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर लोगो ने पारंपरिक होली गीत गाया। कोयलांचल के भुरकुंडा, रीवर साइड, सौंदा डी, सौंदा बस्ती, पटेलनगर, सुंदरनगर, जवाहरनगर सहित अन्य क्षेत्रों में होली पर्व धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हो गया।