पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झामुमो जिलाध्यक्ष को मातृ शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झामुमो जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू की मां 86 वर्षीय शांति देवी का निधन बुधवार को रांची स्थित मेडिका अस्पताल में हो गया। वो लंबे समय से रोगग्रस्त थीं और किडनी की समस्या से जूझ रही थी। जिला अध्यक्ष की मातृ शोक पर पूरे जिले में गम का माहौल है। स्व. शांति देवी के विनोद किस्कू सहित चार पुत्र हैं, बड़े पुत्र कार्तिक मांझी राकोमसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। सबसे बड़े भाई तालो मांझी भी टिस्को से रिटायर हो चुके हैं। वर्तमान में स्व. शांति देवी के पौत्र विजय किस्कू राकोमसंघ के उपाध्यक्ष हैं। गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे जिला अध्यक्ष के पैतृक आवास चीरा टुंगरी से उनकी मां की शवयात्रा निकली। गांव के ही परंपरागत घाट करमानाला के पास उनका अंतिम संस्कार हुआ। जिसमें गांव की महिलाएं, पुरुषों, परिजनों, जिला तथा प्रदेश के झामुमो नेता व कार्यकर्ता तथा अन्य पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में संवेदना एवं शव यात्रा में शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से फागू बेसरा, योद्धेश्वर सिंह भोक्ता, मधु साहू, सोनाराम मांझी, रामचन्द्र महतो, प्रदीप कुमार मिश्रा, राजकुमार महतो, अनिल कुमार सिंह, दुष्यंत कुमार पटेल, भुन्नु महतो, मोहन महतो, कैलाश गोप, आरएन भट्ठाचार्या, रविंद्र कुमार, पिंकी बेसरा, गीता देवी वीणा देवी, मालती हेम्ब्रोम आदि ने भी मृतक को अंतिम विदाई दी।

खबरें और भी हैं...