पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

48 घंटे के अंदर लोड शेडिंग बंद नहीं होने पर आंदोलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़ | डीवीसी के द्वारा 24 घंटे में मात्र छह घंटे बिजली लोगों को मिल रही है। कुल 18 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहता है। इससे आमलोगों को काफी परेशानी हो रही है । इसे गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ विधायक ममता देवी ने मामले की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी है। केंद्र सरकार के दबाव में आकर भीषण बिजली कटौती की बात कही जा रही है । कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान और वरीय कांग्रेसी पंकज प्रसाद तिवारी ने संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी। कहा कि 48 घंटे के अंदर डीवीसी का लोड शेडिंग बंद नहीं होने पर मुख्य द्वार जाम कर दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...