पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केदला में नव विवाहिता के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के केदला नगर की 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने पड़ोसी टिंकू मोदी (30) पर घर में घुस कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को वेस्ट बोकारो ओपी में मामला दर्ज़ कराया है। पीड़िता ने बताया कि 08 मार्च को शाम चार बज़े जब मैं घर में अकेली थी तो टिंकू मोदी बहाने से उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति और ससुर सब्जी बेचने का काम करते हैं। 8 मार्च को साप्ताहिक हाट में दोनों सब्जी बेचने गये थे। सास रिश्ते में एक सादी समारोह में रामगढ़ गई हुई थी। जिसका फायदा उठाकर टिंकू ने इस घटना को अंजाम दिया। सोमवार को घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने सास को दिया। जिसके बाद भुक्तभोगी महिला ने पुलिस को आवेदन दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को भादवि की धारा 376 के तहत ज़ेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी।
खबरें और भी हैं...