पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मजदूरों के मसीहा थे निर्मल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ बरका-सयाल क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में शुक्रवार को श्रमिक नेता सह पूर्व मुखिया स्वर्गीय निर्मल कुमार यादव का 14वां शहादत दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत उनके पुत्र राकोमसं के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव व भाई गोपाल यादव द्वारा पूजा-अर्चना कर व उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद क्षेत्र के सीसीएल के अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि, श्रमिक प्रतिनिधि व क्षेत्र के सैकड़ों काेयला मजदूरों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि निर्मल कुमार यादव जीवन भर दबे-कुचले वर्ग व मजदूरों के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए। उन्होंने कहा कि स्व. निर्मल यादव सही मायने में मजदूरों के मसीहा थे। उनके अधूरे सपने को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, सीसीएल बरका-सयाल के जीएम अजय सिंह ने कहा कि निर्मल यादव हमेशा मजदूरों की आवाज को बुलंद करते रहें। उन्होंने कहा कि निर्मल यादव ने सामंतवाद व प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों के हक के लिए निस्वार्थ भाव से संघर्ष करते रहें।

इस मौके पर श्रमिक नेता स्व. निर्मल कुमार यादव के शहादत दिवस कार्यक्रम में उरीमारी मुखिया सह स्व. निर्मल यादव की प|ी कमला देवी, एटक नेता विंध्याचल बेदिया, झामुमो के केंद्रीय सचिव सह पार्षद संजीव बेदिया, पार्षद अर्चना देवी, बड़कागांव प्रमुख राजमुनी देवी, पोटंगा पंचायत की मुखिया पारो देवी, गरसुल्ला पंचायत के मुखिया छकन बेदिया, पीडी सिंह, उदय सिंह, डाॅ. जीआर भगत, सत्येंद्र यादव, कानू मांझी, धीरेंद्र प्रसाद सिंह, देवेंद्र कुमार, दासो मांझी, महादेव बेसरा, दिलीप कुमार, सीताराम किस्कू, मोतीलाल मांझी, धर्मदेव करमाली, शनिचर मांझी, विश्वनाथ मांझी, अर्जुन सिंह, संजय कुमार शर्मा, सुखदेव प्रसाद, सतीश सिन्हा, चरका करमाली, बलिराम सिंह, विश्राम सोरेन, फुलमती किस्कू, मकुदर सोरेन, सोनी देवी, पार्वती देवी, दसई मांझी, महादेव मांझी, बासुदेव साव, दिनेश करमाली, गणेश राम, मोहन साव, वाल्मीकि यादव, भोला यादव, टहल गोप, गीता देवी, सीतामुनी देवी, शांति देवी, सबिता चाैहान, धनंजय सिंह, रामनारायण सिंह, विनय कुमार यादव, सुनील यादव, प्रभाकर सिंह, कजरू उरांव, द्वारिका ठाकुर, संजय करमाली, गिरधारी प्रजापती, तालो बेसरा, जतरू बेसरा, सोनाराम मांझी, पप्पू यादव, राजेश रजक, राजेंद्र प्रसाद यादव, लालजी मांझी, दीपक विश्वकर्मा, प्रकाश राम, कृष्णा किस्कू, सुनील सरकार, सुधीर यादव, अजय सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...