पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh News Office Superintendent Has Not Been In The Cantonment Board For 11 Years

छावनी बोर्ड में 11 वर्षो से नहीं है कार्यालय अधीक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केंद्र व राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यालय अधीक्षक होते है। लेकिन, कैंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस रामगढ़ में पिछले 11 वर्षो से कार्यालय अधीक्षक नहीं है और बिना इसके ही काम चल रहा है। बोर्ड ऑफिस में 2009 में कार्यालय अधीक्षक के रुप में राम कुमार सिंह रहे। जबकि, 2010 में कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक लोकनाथ ठाकुर बनाए गए। लेकिन, अब तक कार्यालय अधीक्षक नहीं बनाए गए है। इससे, लोगों को ऑफिस से संबंधित काम को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, सभी कर्मचारी एक दूसरे के पास काम को टालते हैं। हालांकि, वार्ड सदस्यों ने बोर्ड मीटिंग में कार्यालय अधीक्षक बनाने की मांग उठाई थी। वहीं, बोर्ड उपाध्यक्ष अनमोल सिंह ने कहा है कि ऑफिस में कार्यालय अधीक्षक होना चाहिए। इससे, ऑफिस से संबंधित कार्य जल्द निष्पादित होंगे। वहीं, लोगों के काम भी जल्द किए जा सकेंगे । उन्होंने कहा कि कार्यालय अधीक्षक को लेकर बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव लाएंगे और इस पद पर जल्द प्रतिनियुक्त कराने की प्रयास करेंगे। इधर, सीइओ सपन कुमार का कहना है कि कार्यालय अधीक्षक प्रोमोशन पद है। इसे लेकर हेड क्वार्टर से मंजूरी भी लेनी होगी। अगले वित्तीय वर्ष में दो क्लर्क की बहाली के बाद कार्यालय अधीक्षक बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दीपक सिन्हा भी रिटायर्ड किए है।

खबरें और भी हैं...