पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पथ निर्माण में घटिया सामग्री का विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रबोध ग्रामीणों ने संवेदक द्वारा पथ निर्माण में घटिया सामाग्री लगाए जाने का विरोध जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि राज्य संपोषित योजना से बलसगरा पंचायत के मांडू गिद्दी मुख्य पथ से बलराम मांझी के घर तक 1.1 किलो मीटर पथ निमार्ण हो रहा है। ग्रामीणों ने संवेदक पर पथ निर्माण में घटिया किस्म का बालू व सीमेंट का लगाने का आरोप लगा संबंधित विभाग के अधिकारियों से पथ निर्माण कार्य की जांच कर गुणवत्ता युक्त पथ निर्माण कराने की मांग की है। मांग करने वालों में बाबू राम भगत, संतोष कुमार, सुरेश मरांडी,गृह प्रभात हेम्ब्रम, सीताराम मांझी, मोहनलाल महतो, रामसेवक, दिलीप सोरेन, जुगल किशोर मांझी आदि शामिल हैं।

पथ निर्माण में गिराया गया घटिया किस्म का बालू।
खबरें और भी हैं...