दुघर्टना में बाइक सवार अधेड़ की माैत
बरकट्ठा | बरकट्ठा थाना क्षेत्र के जीटी रोड घंघरी के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता 55 वर्षीय छोटीलाल प्रसाद व पुत्री 26 वर्षीय अनिता कुमारी गयपाहडी निवासी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरकट्ठा में कराने के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पिता छोटीलाल प्रसाद की मौत हजारीबाग ले जाने के क्रम में रास्ते मे हो गई है। पिता नर्स पुत्री अनिता कुमारी को गाड़ी बैठाने बरही मोटरसाइकिल से जा रहे थे। पुत्री पटना के अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है ।