- Hindi News
- National
- Patratu News Panchayat Finance Management System Will Accelerate Development Work
पंचायत फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम से विकास कार्यों में आएगी तेजी
जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को पंचायत फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम के तहत बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला पंचायती राज पदाधिकारी राहुल वर्मा ने की। जिला पंचायती राज पदाधिकारी राहुल वर्मा के द्वारा मौजूद सभी मुखिया, रोजगार सेवकों, पंचायत सेवकों तथा अन्य को जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में 14वें वित्त आयोग के तहत हो रहे विकास कार्यों के सफल संचालन हेतु जानकारी दिया। सभी को पंचायत फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पंचायत फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों को गति मिलेगी । सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को पंचायत फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम के संचालन की प्रक्रिया के संबंध में समस्यओं का समाधान बताया। इस दौरान स्वयं भी उनसे सॉफ्टवेयर का संचालन करवाया गया। मौके पर डीपीएम जिला पंचायती राज, मांडू एवं पतरातू प्रखंड के विभिन्न गांव के मुखिया रोजगार सेवक पंचायत सेवक सहित कई अन्य उपस्थित थे।
समाहरणालय में प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोग।