पतरातू : रेलवे संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन
पतरातू| पतरातू रेलवे के पैनल रूम सभागार में शुक्रवार को संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा की प्राथमिकता के साथ रेल का परिचालन, रेलवे के कार्यों का संरक्षण, रेलवे के हर सेक्शन में सुरक्षा पर विचार करते हुए कार्य का संकल्प लिया गया। साथ ही कहा कि सेफ्टी के साथ किए गए कार्य हमेशा बेहतर परिणाम देते हैं। इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर स्टेशन प्रबंधक एस सांगा; यातायात निरीक्षक किशोर कुमार, केके प्रसाद, कृष्णा राम, एसएम ऑन, धीरेंद्र पुरी, रजनी कुमारी, रश्मि रानी, जयराज नाग, संतोष कुमार ,आरएन चौधरी, प्रवीण कुमार मौजूद थे।