- Hindi News
- National
- Patratu News Patratu Youth Missing From Railway Steam Colony Family Worried
पतरातू : रेलवे स्टीम कॉलोनी से युवक गायब, परिजन परेशान
पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी आवास संख्या 92 एबीसी टाइप निवासी स्वर्गीय शिवजी साव का पुत्र दीपक कुमार अपने घर से टहलने निकला था। जो गायब हो गया। इसे लेकर दीपक की माता प्रमिला देवी ने पतरातू थाने में गायब होने का मामला दर्ज कराया है। साथ ही थाने से जांच पड़ताल कर दीपक की खोजबीन की गुहार लगाई है। माता प्रमिला देवी का कहना है कि दीपक मानसिक रूप से भी कमजोर था। इसकी सूचना बरकाकाना जीआरपी को भी दी गई है। पुत्र के अचानक लापता हो जाने से उनकी माता समेत परिजनों को काफी चिंता हो गई है। उन्होंने पुत्र को खोजने की गुहार लगाई है।