लंबित मामलों को निपटाएं, अपराधियों पर रखें नजर
हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआईजी पंकज कंबोज ने रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। शनिवार को दिन के 3 बजे से देर शाम 7.30 बजे तक कार्यालय निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ) अनुज उरांव को कई दिशा-निर्देश दिए । वहीं, उन्होंने कार्यालय में लंबित मामलों की जानकारी लेने के साथ तत्काल उसे निष्पादित करने के आदेश दिए । इसके अलावा एसडीपीओ से उनके क्षेत्र के थानाें से संबंधित रिपोर्ट की जानकारी ली। डीआईजी ने सभी रिकॉर्ड को ऑन लाइन और अपडेट करने और लूट व डकैती कांडों में भी जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जबकि, उन्होंने एसपी प्रभात कुमार से भी कई जानकारी लेते हुए कार्रवाई काे लेकर निर्देश दिए । डीअाईजी पंकज कंबोज ने बताया कि यह विभागीय नियमित निरीक्षण है । इस दौरान अनुमंडल पुलिस कार्यालय के कामकाज और कांडों के निष्पादन की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि लूट, डकैती कांड में कार्रवाई करने, जेल से बाहर आए अपराधियों पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। वही,ं उन्होंने बताया कि लंबित कांडों का निष्पादन रिकॉर्ड अच्छा है और लंबित मामले भी कम है । उन्होंने, शेष लंबित मामलों काे जल्द निष्पादित करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर विधि व्यवस्था सहित कई विभागीय मामले को निर्देश दिए ।