पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giddi News People Applied For Pradhan Mantri Awas Yojana Pension And Dal Bhat Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन और दाल भात योजना के लिए लोगों ने दिया आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डाड़ी पंचायत में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजारीबाग जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह डाड़ी प्रभारी भरत कुमार शर्मा, डाड़ी बीडीओ राजश्री ललिता बाखला, डाड़ी भाग दो जिला परिषद सदस्य लखन लाल महतो, मुखिया अनिता देवी, पंसस किरण देवी, प्रभारी एमओ आलोक कुमार व सअनि मनोज महतो ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान लगे बाल विकास परियोजना कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति विभाग, अंचल विभाग, मनरेगा, जेएसएलपीएस, पेंशन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, प्रज्ञा केंद्र, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में दर्जनों ग्रामीणों ने आवेदन दिया। मौके पर हजारीबाग पंचायती राज पदाधिकारी भरत कुमार शर्मा व डाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लाभ नजर आने लगा है। अभी तक प्रखंड में किए जा रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मिले आवेदनों में हजार से अधिक मामलों का निपटारा किया जा चुका है। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने किया। मौके पर बीपीओ शंकर प्रसाद, डा. मो नाजीर आलम, डाॅ. तसलीम अंसारी, विजय कुमार, नाजिर रामानंद भगत, वार्ड सदस्य जगदेव महतो आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...